छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

पंचायतों एवं नगरीय निकायों को गौण खनिज की रायल्टी राशि जारी।

पंचायतों एवं नगरीय निकायों को गौण खनिज की रायल्टी राशि जारी।

बिलासपुर /जिले में वित्तीय वर्ष 2019-20 में गौण खनिजों की खरीदी से प्राप्त रायल्टी की 15 करोड़ 48 लाख 94 हजार रूपए की प्रथम किश्त की राशि खनिज विभाग द्वारा संबंधित ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों के लिए आज जारी कर दी गई है।
उप संचालक खनिज से मिली जानकारी के अनुसार प्राप्त राशि में से 15 करोड़ 21 लाख 13 हजार रु को कुल 69 ग्रामों के मध्य वितरण किये जाने हेतु राशि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर को ट्रांसफर कर दी गई है तथा ग्राम पंचायतों एवं जनपद पंचायतों को कितनी-कितनी राशि वितरित की जानी है की सूची भी कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा), बिलासपुर द्वारा जिला पंचायत बिलासपुर को जारी कर दी गई है। नगरीय निकायों को वितरण हेतु 27 लाख 81 हजार रु प्राप्त हुए है जिसे आयुक्त, नगर पालिक निगम, बिलासपुर को ट्रांसफर किया गया है तथा संबंधित नगरीय निकायों को कितनी राशि वितरित की जानी है की सूची आयुक्त, नगर पालिक निगम, बिलासपुर को उपलब्ध करा दी गई है। उप संचालक (खनिज) द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 में बिलासपुर जिला अंतर्गत गौण खनिजों की खदानों से कुल राशि 25 करोड़ 32 लाख 5 हजार रु रायल्टी प्राप्त होना बताया गया है जिसमें से छत्तीसगढ़ शासन खनिज साधन विभाग द्वारा कुल 15 करोड़ 48 लाख 94 हजार रु संबंधित ग्राम पंचायतों, जनपदों एवं नगरीय निकायों के मध्य वित्तीय वर्ष 2022-23 में संवितरण किये जाने हेतु जारी किया गया है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!