Uncategorized

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई कोटा शहर में फ्लैग मार्च।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई कोटा शहर में फ्लैग मार्च।

कोटा।आगामी त्यौहार के मद्देनजर कोटा शहर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोटा उप निरीक्षक दिनेश चंद्रा व कोटा थाना स्टाफ एवं पुलिस लाइन से आए हुए बल के द्वारा पूरे कोटा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया एवं नाका चौक कोटा व राम मंदिर चौक कोटा में अनावश्यक रात में घूमने वाले मोटरसाइकिल चालक व कार चालकों की तलाशी ली गई एवं उनका ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया।

जिसमें से 05 वाहन चालको को तय सीमा से अधिक शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर उनके विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही की गई, साथ ही साथ कोटा क्षेत्र के होटल, लाज, ढाबों की चेकिंग भी की गई। ये कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी ।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!