समाजिक

बिलासपुर नगर साहू संघ के चुनाव में पवन साहू को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी।

बिलासपुर। समाजिक संगठन बनाने का मुख्य उद्देश्य समाज को आगे बढ़ाने के साथ साथ देश की प्रगती मे अहम योगदान होता है।संगठन के माध्यम से समाज से जुड़े लोगो के स्वास्थ्य,शिक्षा और जरूरतमंद लोगों को सहयोग प्रदान जैसे और भी कई अहम योगदान होतें हैं।बिलासपुर मे भी समाजिक सरोकार को लेकर नगर साहू संघ के चुनाव में पवन साहू अध्यक्ष पद के लिए चुने गए।वही पवन साहू ने कहा कि वे समाज के हित के लिए कार्य करते रहेंगे। समाज को एक नई बेहतर दिशा देने का प्रयास किया जायेगा।समाज के वरिष्ठ और नवयुवकों को साथ लेकर समाज को उन्नति की ओर लेकर जाने की बात कही।नगर साहू संघ के बिलासपुर के चुनाव में अध्यक्ष पद में पवन साहू उपाध्यक्ष पद पुरुष प्रेम साहू एवम महिला उपाध्यक्ष पद में श्रीमती श्यामा साहू निर्वाचित हुए।चुनाव अधिकारी डॉ तिलक राम साहू सहित साहू समाज के वरिष्ठ संरक्षक डॉ के के साव,रामकृष्ण साहू ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 सरकंडा के अध्यक्ष विनोद साहू ,पुष्पेंद्र साहू पार्षद ,क्रांति साहू ,ब्रजेश साहू,केंद्राध्यक्ष सरकंडा पश्चिम अंगद साहू , नारद साहू, रामफल साहू, जनकराम साहू सहित सामाजिक स्वजातीय लोग उपस्थित रहे।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!