छत्तीसगढ़समाजिक

जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: हनी जयसवाल ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी राशन सामग्री।

बिलासपुर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से प्रभावित बिजौर गांव में सामाजिक कार्यकर्ता हनी जयसवाल ने अपने जन्मदिन को सेवा और मानवता के नाम समर्पित करते हुए जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री देकर उनके दुःख में सहभागी बने।हनी जयसवाल ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी दिन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईश्वर का आभार है कि उन्हें इस विशेष दिन किसी जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिला। उन्होंने सभी शुभचिंतकों के स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार और सार्थक जन्मदिन बन गया।गौरतलब है कि हनी जयसवाल लंबे समय से राजनितिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। शहर में उनके बड़ी संख्या में मित्र और सहयोगी हैं, जो हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहते हैं। वे समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग भी करते रहे हैं। जन्मदिन पर बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित करने की उनकी पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। हनी जयसवाल ने कहा, “जन्मदिन का सबसे सुंदर उत्सव वही है, जब आपकी वजह से किसी जरूरतमंद के घर का चूल्हा जल सके और उसके चेहरे पर उम्मीद की मुस्कान लौट आए।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!