अन्य प्रदेश
वार्ड नं 10 में नगर निगम पार्षद के द्वारा सेनेटाइजर व मॉस्क का वितरण किया गया.
बिलासपुर नगर निगम वार्ड नम्बर 10 में नगर निगम पार्षद पुष्पेंद्र साहू के द्वारा सब्जी मंडी में सब्जी व्यापारियों को सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए सेनेटाइजर व मॉस्क वितरण किया गया,साथ ही साथ खराब सब्जियों को नाली में न फेकने की और स्वच्छता बनाये रखने की अपील की गई।इस कार्य मे उनके मित्रों ने भी शोसल डिस्टेन्स का पालन करते हुए अपना सहयोग प्रदान किया जिनमें बिल्हा विधानसभा क्षेत्र आई टी सेल कांग्रेस सचिव शिवम अवस्थी, के राम बाबू , रितिक रजक और वार्ड पार्षद का महत्वपूर्ण योगदान रहा इसके साथ ही वार्ड में भी नगर निगम पार्षद पुष्पेंद्र साहू के द्वारा वार्ड सेनेटाइजर का छिड़काव भी किया जा रहा है।

