छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागसमाजिक

रेलवे स्टेशन के दूसरे साईड हावड़ा एंड गजरा चौक न्यू कॉलोनी में नवनिर्मित फुटओवर ब्रिज, एंट्री गेट, बुकिंग कार्यालय और पार्किंग को रेलवे ने की जनता के लिए शुरू

बिलासपुर। रेलवे स्टेशन के दूसरे साईड हावड़ा एंड में नवनिर्मित फुटओवर ब्रिज, एंट्री गेट, बुकिंग कार्यालय और पार्किंग को आज जनता के लिए शुरू कर दिया गया। क्षेत्रीय विधायक व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद अरुण साव, शहर विधायक शैलेष पांडेय और मेयर रामशरण यादव ने इन विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।इसके शुरू होने के साथ ही अब सिरगिट्टी सहित आस पास के क्षेत्रवासियों को स्टेशन पहुंचने और रेलवे टिकट लेने की आसान सुविधा मिलेगी।

दरअसल, वर्षो से रेलवे स्टेशन के दूसरे साईड टिकट काउंटर और फूट ओवर ब्रिज की मांग उठ रही थी। सुविधा न होने से लोगों को कई किलोमीटर घूम कर स्टेशन आना पड़ता था और टिकट लेना पड़ता था। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने स्टेशन के दूसरी तरफ टिकट काउंटर, पाथवे और पार्किंग बनाने का प्रस्ताव रेलवे के सामने रखा था। जिसे पूरा करते हुए रेलवे ने स्टेशन के एक छोर से दूसरे छोर तक लंबा नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया है। इसके साथ ही यात्री सुविधा को देखते हुए दूसरे साइड में टिकट काउंटर, एंट्री गेट और पार्किंग की भी सुविधा शुरू की गई है। विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अतिथियों ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि, इन सुविधाओं के शुरू होने से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है, वहीं उन्हें रेल सुविधाएं भी मिल गई हैं। क्षेत्र की लगभग 3 लाख आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा।इस दौरान क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष बलराम देवांगन मो.हनीफ खान,सुशिल कुमार छाबड़ा सिल्ले,दिनेश कौशिक,रशीद भाई सीनू राव,सुशील छाबड़ा,प्रफुल्ल कौशिक,दिनेश कौशिक,शिवा धूरी अजय कश्यप,अमर दास, भाजपा मीडिया प्रभारी मोनू रजक,द्रोण साहू,रितेश अग्रवाल,दीपक मराठा उपस्थित रहें।

The bilasa times

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!