छत्तीसगढ़

जम्मू-कश्मीर  के ” पहलगाम ” में मंगलवार को टूरिस्टों पर हमले में मृतक शहीदों को ब्राह्मण समाज सिरगिट्टी परिक्षेत्र के द्वारा दिया जलाकर व 2 मिनट का मौन धारण करके  श्रद्धांजलि अर्पित किया

बिलासपुर ब्राह्मण समाज सिरगिट्टी परिक्षेत्र के द्वारा आगामी आराध्य भगवान विष्णु जी के छठवें अवतार श्री परशुराम जी की जन्मोत्सव मनाने के लिए शुक्रवार शाम बैठक किया गया जिसमें सभी ब्राह्मण विप्रजन उपस्थित थे।निर्णय मे सिरगिट्टी परिक्षेत्र में परशुराम जन्मोत्सव मनाई जाएगी जिसमें प्रभात फेरी निकाली जाएगी भगवान श्री विष्णु जी के छठवें अवतार श्री परशुराम जी की भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा कार्यकम के रूप रेखा के लिए सेकंड इवनिंग खेल मैदान सब्जी मंडी बन्नाक चौक में रखा गया जिसमें सभी ब्राह्मण विप्रजन उपस्थित रहे।कार्यकम के प्रथम में ” जम्मू-कश्मीर ” के ” पहलगाम ” में मंगलवार को टूरिस्टों पर हमले में जान गंवाने वाले शहीदों को दिया जलाकर 2 मिनट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ” और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया आगामी दूसरा बैठक 27 अप्रैल रविवार को नयापारा में सुबह 10 बजे से रखा गया है जिसमें परशुराम जन्मोत्सव किस दिन मनाया जाएगा उसका निर्णय लिया जाएगा सिरगिट्टी से ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी शिवम् अवस्थी ने यह जानकारी दी।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!