छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

जिला ऑटो संघ चुनाव में 14 प्रत्याशी मैदान में अध्यक्ष पद पर अजय पाणिकर ‘नान भाई’, वकील खान और संतुला देवी पाटले के बीच मुकाबला।

जिला ऑटो संघ चुनाव में 14 प्रत्याशी मैदान में
अध्यक्ष पद पर अजय पाणिकर ‘नान भाई’, वकील खान और संतुला देवी पाटले के बीच मुकाबला।

बिलासपुर। जिला ऑटो संघ, बिलासपुर के आगामी संगठनात्मक चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। सभी नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध पाए गए हैं और प्रत्याशियों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।
चुनाव अधिकारी के रूप में नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 42 देवरी खुर्द के पार्षद लक्ष्मी यादव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा बिज्जू राव को उप निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी हुई।

अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी

अध्यक्ष पद के लिए अजय पाणिकर (नान भाई), वकील खान और  संतुला देवी पाटले चुनाव मैदान में हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए पुरुषोत्तम टंडन (गुंडाला भाई), अब्दुल रज्जाक और शेख वजीर ने नामांकन दाखिल किया है।
सचिव पद के लिए जीवन बंजारे सहित प्रत्याशी मैदान में हैं। सहसचिव पद पर लोमश कुर्रे, जराड वेनहाल्टेन तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए देव कुर्रे, रामकुमार बघेल (रामबाबू), जितेंद्र खांडे, मोहम्मद मेराज (लखन भाई) और ताम्रध्वज साहू सहित प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।
1116 मतदाता करेंगे मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी यादव एवं उप निर्वाचन अधिकारी बिज्जू राव ने बताया कि जिला ऑटो संघ में कुल 1116 मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी।
12 अक्टूबर को मतदान, शाम तक आएंगे नतीजे
जिला ऑटो संघ का मतदान 12 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान का स्थल त्रिवेणी भवन, व्यापार विहार, बिलासपुर निर्धारित किया गया है। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मतगणना पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा कर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी यादव ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव में लोकतंत्र और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया सभी सदस्यों की सहभागिता के साथ निष्पक्ष, भयमुक्त और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
अब 12 अक्टूबर को होने वाले मतदान पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां 1116 मतदाता जिला ऑटो संघ की नई कार्यकारिणी के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!