छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह का शुभारंभ किया गया ।,

पुलिस अधीक्षक द्वारा चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह का शुभारंभ किया गया ,
बिलासपुर – सामाजिक संस्था समर्पित एवं शिखर युवा मंच बिलासपुर द्वारा संचालित महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना चाइल्डलाइन बिलासपुर 1098 के संयुक्त तत्वाधान में 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा के द्वारा चाइल्ड लाइन रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया, समर्पित संस्था प्रमुख डॉक्टर संदीप शर्मा एवं चाइल्ड लाइन डायरेक्टर नाजनीन अली धनंजय अनुपम द्वारा बताया गया कि बाल दिवस के अवसर पर चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह 14-11-21से 20-11-21तक मनाया जाता है।




