छत्तीसगढ़
प्लास्टिक चावल की अफवाह, जांच में पहुंचे अधिकारी, कहा कुपोषण से बचाएगा फोर्टिफाइड चावल।

प्लास्टिक चावल की अफवाह, जांच में पहुंचे अधिकारी, कहा कुपोषण से बचाएगा फोर्टिफाइड चावल
🇮🇳उमलेश जायसवाल की रिपोर्ट -✍️🇮🇳
बेलतरा – बेलतरा सोसायटी में कोरबा से आए फोर्टिफाइड चावल (पोषणयुक्त चावल) का वितरण शुरू किया गया हैं। यह चावल लोगों को कुपोषण से बचाएगा। लेकिन गांव में लोग यह बात मानने काे तैयार नहीं हैं। सरकारी सस्ते चावल के वितरण का वे लोग विरोध कर रहे हैं। ग्राम के लोग इस चावल को प्लास्टिक से तैयार किया गया बता रहे हैं। बेलतरा गांव के लोगों ने प्लास्टिक चावल वितरण का आरोप लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग तक कर दिया। जिसका संज्ञान लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अधिकारियों ने लोगो को जागरूक करने व निरीक्षण के लिए बेलतरा सोसायटी पहुचे।

सोशल मिडिया में राशन दुकान से प्लास्टिक चावल मिलने की भ्रामक खबर के चलते मंगलवार को खाद्य व औषधि विभाग के फ़ूड इंस्पेक्टर ओंकार सिंह ठाकुर के नेतृत्व में गुणवत्ता निरीक्षण की टीम के साथ बेलतरा पीडीएस में ग्रामीणों के सामने चावल की जांच किये। जाँच पश्चात ठाकुर ने कहा कि प्लास्टिक चावल मिलने की भ्रामक अफवाह फैलाया गया है, जिस पर ध्यान न दें। ऐसी कोई बात नहीं है। कही भी इस बात की पुष्टी नहीं हुई है कि प्लास्टिक का चावल मिला हो। लोग ऐसे भ्रामक बातों से बचें।




