छत्तीसगढ़धर्मभक्तीसमाजिकसंस्कृति

बिल्हा में पहली बार निकली ऐतिहासिक भक्तिमय शोभायात्रा

बिलासपुर। प्रख्यात भागवत वेदाचार्य, मानस मर्मज्ञ श्रीधाम वृंदावन निवासी श्री विनयकांत त्रिपाठी जी के मार्गदर्शन में मंढोलीवाल परिवार के सदस्यों ने सुबह 8 बजे ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जो दोपहर 12.30 बजे कथास्थल श्री झुलेलाल मंगलम, तिफरा, बिलासपुर पहुँची। आचार्य श्री शंकर महाराज की टीम ने पूजा करवाई।दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक व्यासपीठाचार्य श्री विनयकांत त्रिपाठीजी ने अपनी ओजस्वी वाणी में श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए धुंधकारी व गोकर्ण प्रसंग पर विस्तार से प्रकाश डाला। आज सुश्री स्नेहा नवीन अग्रवाल को श्री बांके बिहारी जी का जीवंत रूप में दर्शाया गया। मंढोलीवाल परिवार के मीडिया प्रभारी ने आमजनता से झुलेलाल मंगलम में 5 सितम्बर 2022 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक नियमित आकर श्रीमद्भागवत श्रवण करने का आग्रह किया है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!