भारतीय जनता पार्टी

महिला मोर्चा के प्रचार अभियान को मिल रहा खासा जनसमर्थन

 

बिलासपुर 07-11-2023 श्रीमती शशि अमर अग्रवाल ने आज पूर्वी मंडल तोरवा इलाके के धान मंडी, जगमल ब्लाक रामदास नगर, शहीद भगत सिंह नगर, महाराणा प्रताप सिंह नगर में भाजपा को विजयी बनाने के लिए जन समर्थन यात्रा का कारवां लेकर घर-घर पहुंची। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ शशि अमर अग्रवाल के प्रचार अभियान को जनसमर्थन मिलते नजर आ  रहा है। भाजपा के समर्थन महिलाओं की टोली प्रचार के दौरान क्षेत्र में विशेषकर महिलाओं व शहर में बढ़ती गुंडागर्दी, नशाखोरी, शराबखोरी,असुरक्षा के संबंध में बाते करते हुए वर्तमान सरकार के प्रयासों को नाकाफी बता रही साथ ही। इस दौरान उन्होने ने कहा की बेटी बचाओ आंदोलन, उज्जवला गैस योजना, आवास योजना में महिलाओं को मालिकाना हक, महिलाओं का आरक्षण बिल, परिवार की सुरक्षा, बिजली, सड़क पानी की उपलब्धता, महामारी से बचाव बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे विषयों पर, प्राकृतिक धरोहरों का संरक्षण, संस्कृति का संवर्धन की जरूरतों पर राज्य सरकार के द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने से छत्तीसगढ़ में महिलाओं की दशा में गिरावट आई है। भाजपा की सरकार बनने पर महिला सशक्तिकरण के वास्तविक प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर श्रीमती जयश्री चौकसे, रजनी ऋषि, नमिता ऋषि, नेहा दुआ,वंदना दुबे, सरोज सोंथालिया,पूनम अग्रवाल,श्रीमती मंजू अग्रवाल, वंदना अग्रवाल,श्रीमती संतोषी अग्रवाल,सविता मिश्रा, उषा बाजपेयी, किरण तिवारी आदि शामिल रहे।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!