अपराधकोटा न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

लूट की दो वारदातों का खुलासा मास्टर माइंड सहित , छह आरोपी गिरफ्तार।

लूट की दो वारदातों का खुलासा मास्टर माइंड सहित , छह आरोपी गिरफ्तार।

कोटा। थाना कोटा पुलिस ने लूट की दो वारदातों का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, सोने के आभूषण, आर्टिका कार, प्लेटिना मोटरसाइकिल और छह मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों घटनाओं में लूटा गया माल शत-प्रतिशत बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक 8 जुलाई को बेलगहना रेलवे स्टेशन से कलेक्शन राशि लेकर लौट रहे रेलवे कर्मचारी से सलका डैम के पास ₹7,430 की राशि से भरा बैग झपट लिया गया था। इसके बाद 18 जुलाई को बुर्का पहनकर एक घर में घुसे आरोपियों ने मारपीट कर एयरगन की नोक पर सोने के जेवरात लूट लिए थे। विवेचना के दौरान पुलिस ने राकेश जायसवाल को वारदात का मुख्य सूत्रधार बताया। पुलिस के अनुसार राकेश ने दिव्यांशु जायसवाल और आदर्श तिवारी के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी। हथियार की व्यवस्था सनी सिंह के माध्यम से किए जाने तथा लूटे गए आभूषण हर्ष नामदेव की मदद से ज्वेलरी कारोबारी हर्ष सोनी को बेचने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने राकेश जायसवाल, दिव्यांशु जायसवाल, आदर्श तिवारी, हर्ष नामदेव, हर्ष सोनी और सनी सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में थाना कोटा पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए नगद इनाम की घोषणा की है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!