छत्तीसगढ़राजनीति

NCP यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा आज एक दिवसीय प्रवास में बिलासपुर पहुंचे

NCP का फोकस आदिवासियों पर होगा,उन्हे ज्यादा मौका दिया जाएगा।

बिलासपुर। चुनावी वर्ष शुरू होने के साथ राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ गई है। एनसीपी भी छत्तीसगढ़ में अपनी जमीन तलाश रही है। इसी कड़ी में NCP यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा आज एक दिवसीय प्रवास में बिलासपुर पहुंचे। यहां मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि, NCP पूरे देश में युवा अधिकार के लिए आंदोलन चलाने जा रही है। देश में युवाओं की परिस्थिति दयनीय हो चुकी है। युवाओं के लिए बड़ी बड़ी घोषणाएं हुईं, लेकिन देश का युवा आज भी बेरोजगार बैठा है। यही स्थिति महिला और किसानों की भी है, सब परेशान हैं। ऐसे में देश को एक ऐसा नेतृत्व चाहिए जो किसानों, महिलाओं, युवा और आदिवासियों के लिए काम कर सके। आगे उन्होंने कहा कि, विपक्षी एकता के रूप में NCP सुप्रीमो को जाना जाता है। ऐसे मे देश को स्टेबल, सेकुलर गवर्नमेंट देने के लिए सम वैचारिक दलों को साथ लेकर सांप्रदायिक ताकतों के लिए एक साथ होकर लड़ना पड़ेगा उसके लिए भी NCP तैयार है। आगे उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस सम वैचारिक दल है है, ऐसे में आगामी विधानसभा में सम्मानजनक सीट मिलने पर NCP साथ चुनाव लड़ने पर विचार जरूर करेगी NCP का फोकस आदिवासियों पर होगा, उन्हे ज्यादा मौका दिया जाएगा। आगे उन्होंने धर्मांतरण और आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, जानबूझकर भाजपा की सरकार ने पूरे देश में इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया है। जबकि, ज्यादा जरूरी मुद्दा, रोजगार, अच्छी शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य है। भाजपा धर्मांतरण की बात कर केवल लोगों भड़काने और भरमाने का काम करती है। आगे उन्होंने आरक्षण की मुखालफत करते हुए कहा कि, सभी समाज के लोगों को न्याय मिलना चाहिए। जो भी वंचित समाज है उनको वह जगह दी जानी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि आगामी फरवरी माह में राष्ट्रीय नेतृत्व का छत्तीसगढ़ दौरा होगा और छत्तीसगढ़ में भी एनसीपी बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

The bilasa times

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!