छत्तीसगढ़नगर पालिक निगमनिगमराजनीतिसमाजिक

पट्टे की माँग को लेकर पार्षद गायत्री साहू ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन.

बिलासपुर | शुक्रवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में शहर पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लाल बहादुर शास्त्री सभा स्थल में नगर निगम वार्ड क्र 5 की पार्षद श्रीमती गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने ज्ञापन सौंप कर राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत वार्ड अंतर्गत कुंदरापारा, यादव नगर आदि मोहल्लों में निवासरत भूमिहीनों को पट्टा देने की माँग की साथ ही अवगत कराया की शासन के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों द्वारा वर्ष 2019 में वार्ड अंतर्गत कुंदरापारा, यादव नगर आदि मोहल्लों में सर्वे का काम पूर्ण कर लिया गया है। परन्तु वर्तमान में पट्टा वितरण की कार्यवाही दिखाई नहीं दे रही है जिसे गति प्रदान करने तथा घोषणा पत्र में किए गए वायदे को पूर्ण करते हुए भूमिहीनों को जल्द पट्टा वितरण करने आग्रह किया ।

The bilasa times

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!