मनमोहन सिंह✍️
बिलासपुर। खैरा ,कोटा विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत बारीडीह माता चौरा को सुरक्षित रखने के साथ असामाजिक तत्वों से निजात दिलाने देने जनपद उपाध्यक्ष ने बाउंड्री वॉल का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान पूजा अनुष्ठान के साथ श्रीफल तोड़कर सभी को शुभकामनाएं दी गई।

ग्राम पंचायत बारीडीह और आश्रित मोहल्ला सीपतपारा के मध्य स्थित माता चौराहा में मां काली, ठाकुर देव,हिंगलाज माई विराजमान है। जहां पर ग्रामीणों के आस्था जुड़ी हुई है।ग्रामीण सुख और दुख दोनों परिस्थिति में माता चौरा में अपना शीश नवाने आते हैं। जहां आकर उनके सभी मनोकामना भी पूर्ण होती है। मंदिर प्रांगण को असामाजिक तत्व के साथ मवेशियों से सुरक्षा प्रदान करने सुमंत जायसवाल जनपद उपाध्यक्ष कोटा ने जनपद निधि मद से दो लाख चौबीस हजार लागत राशि की 55 मीटर लंबाई बाउंड्री वाल का निर्माण करने स्वीकृति प्रदान किया। जिसका विधिवत पूजा अर्चना करते हुए जनपद उपाध्यक्ष सुमंत जायसवाल ने फावड़ा चलाकर शुभारंभ किया।

तत्पश्चात उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता है। और प्राथमिकता के आधार पर भी क्षेत्र के अति आवश्यक कार्य को पूर्ण करने प्रतिबंध है। जैसे-जैसे शासन की ओर से राशि आती जाएगी उसी के आधार पर अधिक से अधिक विकास कार्य को पूर्ण करने प्रयास किया जाएगा। ताकि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधा का लाभ मिल सके। इस दौरान हरिशंकर यादव भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री, प्रीतम यादव,शिव कुमार कैवर्त, चंद्र प्रकाश जयसवाल, देव कुमार,नंदकुमार,अजय,करण,कुंजबिहारी नेटी सरपंच बारीडीह, अनुराग जायसवाल,शंकर यादव,बजरंग यादव,जोहनदास,रामझुलसिरसो,मनोहर सहगल,सियाराम मरावी, गणेश यादव,पंचराम,सोनू मरावी सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!