कोटा। बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं खाद्य तेल के बढ़ते दामों के ख़िलाफ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आव्हान पर आज बेलगहना के दालसागर चौक स्थित पेट्रोल पंप में पहुंच कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । जिसमे केंद्र की विफलताओं को लोगो को बताया गया साथ ही आम जीवन मे बहुउपयोगी पेट्रोल, डीजल के दामों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के ख़िलाफ़ कतारबद्ध होकर प्रदर्शन किया गया ।

मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के सात वर्ष के कार्यकाल को देश के इतिहास का सबसे खराब दौर करार दिया,बेलगहना ब्लॉक अध्यक्ष रामचन्द्र पैकरा ने कहा की सात वर्ष में केंद्र की सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नही किया, उल्टा देश मे महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी बढ़ गईं, जिससे आम जीवन अस्तव्यस्त हो गया, बढ़ती महंगाई से लोगो का दम घुटना शुरू हो चुका है । विफ़ल केंद्र सरकार की हर एक नीति विफल रही है, मोदी की सरकार ने लोगो के खून चूसने का काम किया । इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचन्द्र पैकरा, गणेश कश्यप महामंत्री जिला कांग्रेस बिलासपुर,अमित गुप्ता,आशीष अग्रवाल,कन्हैया गंधर्व,मनोज बाजपेयी, राम गंधर्व,कपिल जायसवाल,चंद्रिका सोनी,देव दत्त पाण्डे, सहित युवा कांग्रेस, NSUI, एवं प्रकोष्ट के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्तागण भारी संख्या में उपस्थित रहे ।
Back to top button
error: Content is protected !!