Uncategorizedरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।
शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म गर्भ में पल रहे बच्चे का करा दिया गर्भपात।

बिलासपुर कोटा । पुलिस चौकी बेलगहना अंतर्गत ग्राम पंचायत डॉडबछाली में गांव के ही एक युवक ने एक नाबालिग से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित किया जिसके फलस्वरूप कुछ महीने बाद नाबालिग गर्भवती हो गई गर्भवती होने पर दुष्कर्म का मामला परिवार के सामने आया। उपरोक्त जानकारी पीड़िता की दादी से मिली।दादी नें बतलाया कि लड़की के पेट में दर्द होने पर ईलाज के लिए गाँव के डॉक्टर के यहाँ ले कर गए जिसके बाद पता चला कि लड़की गर्भवती है। जिसके बाद परिजनों ने नाबालिग से पूछताछ करनें पर पता चला की गाँव का ही लड़का देव सिंह रावत पिता सहदेव रावत उम्र 21 वर्ष के साथ उसका प्रेम संबंध था लड़के ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने की बात बताई। लड़की उसी रात को ही अपने घर से परिजनों को बिना बताए लड़का के घर चली गई। जिसके बाद लड़की के दादी ने अपनी नातिन की गुमसुदगी की रिपोर्ट बेलगहना चौकी में लिखाई थी जिसके बाद पुलिस पता साजी में जुटी हुई थी।




