कोटा न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

बिलासपुर वन मंडल में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को लगातार किया जा रहा नजरअंदाज काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन उग्रआंदोलन की चेतावनी।

 

बिलासपुर वन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को लगातार किया जा रहा नजरअंदाज काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन उग्रआंदोलन की चेतावनी।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग  कर्मचारी संघ संभाग बिलासपुर ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, नियम विरुद्ध स्थानांतरण एवं प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन करने की घोषणा की थी। संघ द्वारा इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक कार्यालय वृत्त बिलासपुर को पूर्व में पत्र प्रेषित कर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया था तथा शीघ्र निराकरण की मांग की गई थी। बावजूद इसके अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्यवाही नहीं होने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्मचारियों के नियम विरुद्ध स्थानांतरण, एवं विभिन्न मुद्दों को लेकर कार्यस्थल संबंधी परेशानियां एवं अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर विभाग द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसी कारण संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ा है।घोषित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन चार चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में 13 मई को वन कर्मचारी ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किए । द्वितीय चरण में 18 मई को भोजन अवकाश के समय मुख्य वन संरक्षक कार्यालय वृत्त बिलासपुर के समक्ष सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।इसके बाद तृतीय चरण में 25 मई को कर्मचारी एक दिवसीय अवकाश लेकर संपूर्ण कार्य बंद रखेंगे। वहीं यदि इसके बाद भी कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आगामी निर्धारित तिथि में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने शासन एवं प्रशासन से मांग की है कि कर्मचारियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए, ताकि बड़ी आंदोलन की स्थिति निर्मित न हो।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!