छत्तीसगढ़धर्म

सावन के पवित्र महिने में भोलेनाथ के जयकारे से गुंज उठा देवरीखुर्द और बूटापारा।

बिलासपुर। सावन के पवित्र माह में भोले नाथ की पुजा का अपना अलग महत्व है।कहतें हैं इस माह में सच्ची आस्था से की गई कामना भोले बाबा जरूर पूरा करतें हैं।इसी आस्था से बोल बम कावर यात्रा बुधवार को बिलासपुर के देवरीखुर्द वार्ड नंबर 43 के दुर्गामंदिर से शुरू किया गया। जिसके बाद पदयात्री बूटापारा होते वहां स्थित सरस सलिल अरपा मैय्या जी से पवित्र जल लेकर निकला और फिर वापस दुर्गा मंदिर स्थित शिव जी को जलाभिषेक किया गया।इस दौरान पवित्र यात्रा में क्षेत्र की माताएं और बहनों की बडी संख्या मे उपस्थिती रही। वही बोल बम के जयघोष भी पदयात्रा के दौरान करते दिखे जिससे पूरे देवरीखुर्द सफेद खदान और बूटापारा भोलेनाथ की जयकारे जयघोष से गूंज उठा।इस कांवरयात्रा का उद्देश्य विश्व के कल्याण के लिए किया गया साथ ही सुख समृद्धी की भी कामनाओं के साथ भोलेबाबा से प्रार्थना की गई।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!