Uncategorized

नवनियुक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को सर्वआदिवासी समाज प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रभाग सुभाष परते ने पुष्पगुच्छ भेंटकर दिए बधाई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में सम्पन्न हुआ है। वही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कार्यक्रम में,सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभाग सुभाष परते को आमंत्रण मिला था इस दौरान उन्होने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दिए।इस कार्यक्रम के अवसर पर.विनोद तावड़े राष्ट्रीय महासचिव भाजपा,नितिन नवीन बिहार के मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़, गजेंद्र सिंह पटेल सांसद व चुनाव प्रभारी संगठन छत्तीसगढ़, महेश गागड़ा पूर्व मंत्री छ ग से सौजन्य भेंट कर सुभाष परते ने बधाई दिये। साथ ही प्रदेश के महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर उन्हें अवगत भी कराया गया।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!