एक किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोटा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई।


एक किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोटा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई।
कोटा, बिलासपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 01, सूदन पारा कोटा में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हीरो नेताम पिता स्व. जंगलिया नेताम, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01 सूदन पारा, कोटा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 किलोग्राम गांजा, कीमत करीब 50,000 रुपये बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर, आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 1256 नंद कुमार यादव, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, आरक्षक 656 अनिल साहू एवं आरक्षक 1199 शैलेन्द्र साहू की विशेष भूमिका रही।








