छत्तीसगढ़भारतीय जनता पार्टीराजनीतिसमाजिक

मो. हनीफ बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर जिलाध्यक्ष।

बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ की जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर मो. हनीफ खान की नियुक्ति की गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिह देव के अनुशंसा पर जिम्मेदारी दि गई है।मो. हनीफ गणेशनगर, बिलासपुर के निवासी हैं और लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी सामाजिक कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।वो भाजपा संगठन में लगातार सक्रिय रहे हैं और अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी, कार्यकर्ताओं से संवाद और जनसमस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयासों को पार्टी ने सराहा है। उनकी नियुक्ति से जिले में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।उनके जिलाध्यक्ष बनने की खबर से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं, अल्पसंख्यक समाज में खुशी का माहौल है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!