छत्तीसगढ़भारतीय जनता पार्टीराजनीति

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मे जिला अल्पसंख्यक मोर्चा का बैठक सम्पन्न।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ के द्वारा 31 दिसंबर 2023 को संयुक्त मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सम्पन्न हुआ था। जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह सहीत अन्य मंत्रियों भी शामिल रहें।बैठक के दौरान आने वाले दिनों में कार्य योजनातय किया गया और जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक के लिए चार पांच और छह जनवरी को तिथि और विषय तय किए गए थे।

(1)जिसमें नमो ऐप डाउनलोड करवाना।
(2)जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्ष व महामंत्रियों के मोबाइल नंबर सहित सूची।
(3)मोदी मित्र बनाना।
(4)मोदी सरकार के लाभार्थियों से स्नेह संवाद।
(5) मोदी सरकार के योजनाओं का प्रचार प्रसार।
(6)विधानसभा प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाना।
(7) राष्ट्रीय अधिवेशन में जाने वालो की सूची तैयार करना जैसे विभिन्न योजनाओं को सुनिश्चित कर प्रदेश कार्यालय में सूचित करने बैठक की गई थी।

इसी के तहत 6 जनवरी को बिलासपुर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मे जिला अल्पसंख्यक मोर्चा का बैठक सम्पन्न हुआ इस दौरान मोदी जी के योजनाओ के बारे मे और लोगो के बीच उनके कार्ययोजना को प्रसार प्रचार कैसे किया जाना है इसकी सभी सदस्यो को जानकारी दी गई।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी के रूप मे प्रदेश के अल्पसंख्यक महामंत्री मखमुर खान उपस्थित रहें साथ ही जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सैयद मकबूल अली,अमरजीत दुआ जिला प्रभारी अल्पसंख्यक,डिंपल सिंह व नवीन मसीह जिला महामंत्री,मोहम्मद हनीफ प्रदेश आमंत्रित सदस्य,सिकंदर खान,युसूफ रजा बरकाती सह प्रभारी,हाजी जुबैर,शानुल खान,राशिद उल्ला,सुब्बा राव पूर्व पार्षद,पवन छाबडा,हफिज खान,राजु खान,सहीत अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!