मनोरंजन

29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म – मोर जहुरिया

छत्तीसगढ़ी फिल्म

रायपुर।छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म “मोर जहुरिया” जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है। लगातार बन रही छत्तीसगढ़ी फिल्मों के बीच यह फिल्म अपने अनोखे विषय,सस्पेंस और पारिवारिक मनोरंजन को लेकर खास चर्चा में है। फिल्म में रोमांस,एक्शन,कॉमेडी,फैमिली ड्रामा और खप्पर वाली काली माता की आस्था को केंद्र में रखकर कहानी पेश की गई है,जिससे दर्शकों को एक नया अनुभव मिलने की उम्मीद है।

निर्माता-निर्देशक की टीम का कहना है कि फिल्म की कहानी और प्रस्तुति को पूरी तरह छत्तीसगढ़ी परिवेश से जोड़कर तैयार किया गया है। कलाकारों की मेहनत और दमदार अभिनय ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। मोर जहुरिया आने वाली 29 मई 2026 से छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

कलाकारों ने दर्शकों से फिल्म को परिवार के साथ देखने और छत्तीसगढ़ी सिनेमा को समर्थन देने की अपील की मनीष मिश्रा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म की निर्माता प्रतिभा मिश्रा और अमित कुमार सिंह हैं निर्देशन और छायांकन की जिम्मेदारी फिरोज खान ने निभाई है साथ ही कार्यकारी निर्माता मनीष मिश्रा सहायक निर्माता दरश विश्वकर्मा हैं। फिल्म की कहानी अजय, मनीष मिश्रा ने लिखी है और पटकथा एवं संवाद फिरोज खान और अजय ने तैयार किए हैं। फ़िल्म के कलाकार अजय, शालिनी विश्वकर्मा, अमृता कुशवाहा, पुष्पेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र चौबे, शैलेंद्र भट्ट, राजेश पांडिया, लतीश भांगे, गायत्री निषाद, हेमलाल कौशल, उपासना वैष्णव, उर्वशी साहू, और फिल्म की पूरी टीम को उम्मीद है कि मोर जहुरिया दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी और छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई पहचान दिलाने में सफल होगी।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!