कोटा।धार्मिक नगरी रतनपुर चोरों का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। यहां लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है, जिससे लग रहा है कि चोरों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। हाल ही में ग्राम खैरा में एक पोल्ट्री फार्म में, व कंप्यूटर सेंटर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसमें अभी तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है,इस चोरी की अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई , वहीँ चोरों ने फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि को रतनपुर पुराना बस स्टैंड स्थित श्रीराम ऑटोमोबाइल्स दुकान में चोरों ने धावा बोला ।

रात में चोर छत के टिन को काटकर दुकान में घुसे और दुकान में रखे ₹8000 नगद लेकर चलते बने। सुबह जब दुकान संचालक सांधिपारा निवासी श्रीकांत जयसवाल दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। दुकान में छत के रास्ते घुसे चोर गल्ला तोड़कर ₹8000 नगद रकम ले जाने में कामयाब हुए हैं। इस मामले में दुकान संचालक ने रतनपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। इस घटना ने एक बार फिर रतनपुर पुलिस गश्त की पोल खोल कर रख दी है।
Back to top button
error: Content is protected !!