समाजिकसंस्कृति

बिलासा छालीवुड अवार्ड में अपने मूंछ नृत्य को दिखाएंगे दुकान जी।

बिलासपुर। बिलासा छालीवुड अवार्ड मे अंतरराष्ट्रीय मूंछ नर्तक राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ दुकान जी पहुंचेगे जिनका कि नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड,लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड,इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है और जिन्होंने इंडियाज गॉट टैलेंट शाबाश इंडिया इंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा जैसे टीवी शो में अपने मूंछ नृत्य का जलवा दिखाया है आज वह बिलासपुर की धरती पर बिलासा छालीवुड अवार्ड में अपने मूंछ नृत्य को दिखाएंगे आपको बता दें की दुकान जी ने 29 देशों में अपने मूंछ नृत्य का प्रदर्शन कर चुके हैं और वह अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार हैं और ऐसे कलाकार से आज बिलासपुर की जनता को मुखातिब होने का अवसर प्राप्त होगा इस संदर्भ में जब हमने अभिनेता अखिलेश पांडे से बात की तब उन्होंने बताया कि आज का दिन बिलासपुर के लिए स्वर्णिम दिनों में गिना जाएगा क्योंकि छत्तीसगढ़ी फिल्मों का यह सबसे बड़ा अवार्ड शो है और इस शो में ना सिर्फ छत्तीसगढ़ से बल्कि पूरे देश से कलाकार अपना परफॉर्मेंस देने आ रहे हैं।

The bilasa times

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!