छत्तीसगढ़समाजिकसंस्कृति

उदय कृष्ण की आगामी दूसरी फिल्म बाजीगर के ऑडिशन पर उमड़ी भीड़.ऑडिशन देनें पहुंचे कलाकारों ने कहा बाजीगर फिल्म में रोल पाना सपनों कि तरह।

ऑडिशन के लिए छत्तीसगढ़ के हर जिले से पहुंचे थे फिल्म प्रेमी

बिलासपुर। साईं कृष्णा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली दुसरी फिल्म बाजीगर काफी चर्चाओं में है।जिसके अभिनेता मन कुरैशी और अभिनेत्री अनिकृति चौहान है।फिल्म के नाम एनाउंसमेंट के बाद लोग.इस फिल्म के लिए तरह तरह के कयास लगा रहें हैं.ऑडिशन के पहले से ही इस फिल्म को लेकर कलाकारों और फिल्म प्रेमियों में भारी उत्साह और उत्सुकता है.ऑडिसन स्थल पर तय समय से पहले ही लोग लाइन लगाकर खड़े रहे.उदय कृष्ण ने इस फिल्म में ऐसा क्या खास प्रयोग किया है जिसे आप थियेटर पर ही देखकर समझ पायेंगे।फिल्म जगत में लेखक निर्माता निर्देशक उदय कृष्ण का खासा नाम है.बिलासपुर के एक निजी होटल में फिल्म बाजीगर का ऑडिशन रखा गया था.इस फिल्म में स्थान पाने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से फिल्म प्रेमी पहुंचे हुए थे.ऑडिशन में पहुंचे कलाकारों ने द बिलासा टाइम्स 🎬फिल्मी की टीम से फिल्म में रोल पाने अपनी-अपनी बात रखी जिनमें से एक कलाकार ने कहा इस फिल्म में काम करनें का हम मौका नहीं छोड़ेंगे.बाजीगर फिल्म में काम पाना हमारे लिए सपनों के बराबर है।बता दें की उदय कृष्ण की आगामी दूसरी फिल्म बाजीगर का ऑडिशन बिलासपुर शहर के एक निजी होटल में दोपहर 11:00 बजे से लेकर शाम को 6:00 बजे तक किया गया इस ऑडिशन में छत्तीसगढ़ के तकरीबन हर जिले से लगभग 250 सौ से ज्यादा लोगो ने अपना हुनर दिखाया जिसमे भिलाई चिरमिरी अंबिकापुर बिलासपुर रायगढ़ कोरबा कोंडागांव से फिल्म कलाकार आए हुए थे.इस फिल्म का ऑडिशन बिलकुल निशुल्क रखा गया था.ऑडिशन के मुख्य अतिथि मोहन सुंदरानी थे फिल्म के लेखक निर्माता निर्देशक उदय कृष्ण सह निर्माता विनय कृष्ण शुभम मौर्या एवं फिल्म से जुड़े कोरियोग्राफर बाबा बघेल जज के भूमिका में मनीषा वर्मा,मंदिरा नायक,राज सोनी,शशांक द्विवेदी,अनुपमा मनहर,शांतनु पाटनवार,विशाल दुबे और फिल्म इंडस्ट्री के तरुण सोनी अजय दुबे,दिक्छा जायसवाल,आकाश डहरिया,दूजे निषाद, दिलीप कौशिक,महेश शर्मा,फिल्म के प्रोडक्शन टीम विक्रांत,साहिल,सोमेश,राहुल,वैभव कश्यप उपस्थित रहे।

The bilasa times 🎬filmy

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!