छत्तीसगढ़समाजिक

आम आदमी पार्टी की पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ उज्ज्वला कराडे नवरात्र के दौरान अलग-अलग कार्यक्रम में हुई शामिल.

बिलासपुर।आम आदमी पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष और बिलासपुर विधनसभा की प्रबल दावेदार डॉ.उज्ज्वला कराडे नवरात्र के दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं.. मां आदिशक्ति की भक्ति में मनाए जाने वाले नवरात्र के दौरान बिलासपुर शहर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगातार डॉ उज्ज्वला कराडे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हो रही है इसी तारतम्य में बीते दिन तोरवा क्षेत्र के शंकर नगर आदर्श दुर्गा उत्सव समिति द्वारा सप्तमी के अवसर पर मां दुर्गा की विशेष पूजा आराधना की गई इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ. उज्वला कराडे अपनी टीम के साथ पहुंची, इसके बाद शहर के सरकंडा क्षेत्र में हो रहे डांडिया और गरबा आयोजन में भी उन्होंने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की.कार्यक्रम के दौरान डॉ उज्ज्वला कराडे के साथ उनकी टीम में भी माता की भक्ति में गरबा और डांडिया खेला,बता दें कि अब सदस्यता अभियान के जरिए आम आदमी पार्टी घर-घर तक पहुंच कर अपनी लोकप्रियता बढ़ाने का भरपूर प्रयास भी कर रही है..

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!