Uncategorized

रक्षाबंधन के अवसर पर समाज को संदेश देनें शॉर्ट फिल्म”रक्षा सूत्र”का पोस्टर विमोचन नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी के द्वारा किया गया

बिलासपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर आर्यन फिल्म्स के द्वारा पुलिस व फौजी भाइयों के लिए एक विशेष उपहार के तौर पर शार्ट फिल्म रक्षा सूत्र का निर्माण किया गया है जिसका पोस्टर विमोचन बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर अजय कुमार त्रिपाठी के द्वारा किया गया आपको बता दें कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका छत्तीसगढ़ के जाने-माने अभिनेता अखिलेश पांडे,विवेक दुबे व सीमा वर्मा ने निभाई है इनके अलावा इस फिल्म में नेगेटिव रोल में संजय यादव,वीनू क्रॉक्स,मनमोहन पात्रे, प्रभात,ओम आदी कलाकारों ने भी महती भूमिका निभाई है इस फिल्म का निर्देशन आर्यन तिवारी के द्वारा किया गया है यह फिल्म समाज को संदेश देने के लिए बनाई गई है जिसमें की पुलिस के द्वारा समाज मे किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया गया है और दिखाया गया है कि कैसे पुलिस समाज के प्रति समर्पित रहती है और अपनी जान की बाजी लगाकर भी लोगों की रक्षा करती है पोस्टर को लांच करते हुए कमिश्नर अजय कुमार त्रिपाठी ने पोस्टर की तारीफ की और कहा कि इसी तरह समाज को संदेश देने वाली फिल्में बनती रहनी चाहिए जिससे कि समाज और पुलिस में सामंजस्य बनी रहे।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!