Uncategorized

ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मी की मौत, देर रात निकले थे ड्युटी पर जाने, घटना के कई घंटे बाद भी शव को रेलवे ट्रैक से नही उठाया जा सका।

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वो बीती रात घर से डयुटी पर जाने निकले थे मगर सीधे उनके मौत की खबर परिवार के लोगों को मिली।मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के नयापारा सिरगिट्टी निवासी जुगनू सिंह ठाकुर पिता स्व. सनी सिंह उम्र 45 वर्ष रेलवे में ट्रैक मेंटेनेंस कर्मचारी थे जिनकी बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। आज सुबह उनकी लाश लटिया फाटक के करीब रेलवे ट्रेक पर कई टुकड़ो में पड़ी मिली है।बताया जा रहा है कि वे बीती शाम 7ः30 बजे घर से निकले थे अकलतरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतरने के बाद ट्रैक पर पैदल चल कर लटिया की ओर जा रहे थे इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गये। घटना की सूचना आज सुबह स्टेशन मास्टर के माध्यम से अकलतरा पुलिस को दी गई जिसके बाद मौक पर पहुॅची पुलिस ने जांच पंचनाम करने में जुटी है। घटना के कई घंटे बाद भी शव को रेलवे ट्रैक से उठाया नही गया था। घटना के बाद परिवार में और क्षेत्र में शोक की लहर है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!