Uncategorized

सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए चोर।

सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए चोर

 

कोटा।रविवार की रात रतनपुर के भेलवापारा में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और पांच हजार स्र्पये नकद पार कर दिया। सोमवार की सुबह जब मकान मालिक लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। रतनपुर के भेलवापारा में रहने वाले रंजीत कुमार कौशिक रोजी-मजदूरी करते हैं।रविवार की दोपहर एक बजे वे परिवार के साथ अपने ससुराल ग्राम सिंघरी चले गए। सोमवार की सुबह 11 बजे वे घर लौटे। इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे में सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखा संदूक गायब था। संदूक में एक जोड़ी चांदी का लच्छा, चांदी की बिछिया, अंगुठी, माला पुराना, सोने के आठ लाकेट और पांच हजार स्र्पये नकद थे। उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद मामले की शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर रतनपुर  पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!