छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

सेवा पखवाड़ा के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में जुटे कार्यकर्ता और ग्रामीण।

सेवा पखवाड़ा के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में जुटे कार्यकर्ता और ग्रामीण।

बिलासपुर । कोटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत करहीकछार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया किया जा रहा है । इस अवसर पर केकराडीह आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा अभियान सेवा कार्यक्रम आयोजित कर सेवा और जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित मंडल मीडिया प्रभारी गोविंद यादव, पंचायत सचिव सोनू निर्गुण, वार्ड पंच तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता श्याम, मीना साहू सहित ग्राम की मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित गतिविधियों में सहभागिता करते हुए समाजहित और जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दौरान पोषण के महत्व, महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना को पहुंचाना है। ग्राम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!