बिलासपुर। कोटा विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका रतनपुर एवं नगर पंचायत कोटा के नवनियुक्त एल्डरमैन ने विधायक प्रत्याशी विभोर सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पहुंच कर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव से सौजन्य मुलाकात की और अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और कांग्रेस संगठन का आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त एल्डरमेन ने प्रदेश उपाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा संगठन के नियम और विचारों को लेकर जनता के कार्यों को किया जाएगा और पार्टी के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहेंगे ।इस अवसर पर नवनियुक्त एल्डरमेन कोटा से माया मिश्रा, सोनू मानिकपुरी, जब्बार खान, रतनपुर से सुभाष अग्रवाल, मदन काहरा, मिर्जा हारून बेग, पूर्णिमा वैष्णव एल्डरमेनों के साथ पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आनंद जायसवाल, सोहेल अहमद, दामोदर क्षत्रिय, कृष्णकांत कश्यप, अभिषेक मिश्रा, शिवा पांडे उपस्थित थे। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला और कांग्रेस कार्यकर्ता समीर अहमद ने सभी नवनियुक्त एल्डरमेंंनों को बधाई दी।
Youtube Channel
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Back to top button
error: Content is protected !!