Uncategorized

शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन सी सी द्वारा प्राचार्य के नेतृत्व में किया गया।

शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन सी सी द्वारा प्राचार्य के नेतृत्व में किया गया। योग गुरू के रूप में डॉ.डी. आर. साहू ने योग दिवस पर उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया, एवं जीवन मे योग के लाभ व महत्व को विस्तार से बताया ।
योगाभ्यास के पूर्व मंगलाचरण प्रार्थना “ॐ सँगच्छध्वम संवद्ध्वम सँ वो मनांसि जानतम, देवा भागं यथा पूर्वे सज्जानाना उपासते।।” के साथ योगाभ्यास प्रारंभ किया गया।


इस अवसर पर प्राचार्य डॉ डी आर साहू ने जीवन मे योग की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें जीवन मे प्रतिदिन योग करना चाहिए और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ एक आदर्श जीवन शैली अपनाना चाहिए।योगाभ्यास के पश्चात योग के लिये शपथ लिया गया तथा शांति पाठ- ” ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिदुःखभागभवेत। ॐ शांतिः शांतिः शांतिः के साथ योग दिवस संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ डी आर साहू, राष्ट्रीय सेवा योजना, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कांति अंचल, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ बी एल मण्डलोई, मुख्य लिपिक श्री संतोष कुमार वैद्य, श्री गेंदलाल राजपूत, महाविद्यालय के कर्मचारियों एवं एन एस एस व एन सी सी के लगभग 60 छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!