धर्मभक्तीसंस्कृति

डॉ.अभिराम शर्मा ने की हनुमान भगवान की पूजा-अर्चना,रोग मुक्त भारत और देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

 

बिलासपुर। शहर के प्रतिष्ठित डाक्टर व सामाज सेवी डा.अभिराम शर्मा ने शनिवार को श्रीराम भक्त हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवारी बाजार में दक्षिणमुखि हनुमान जी की पूजा-अर्चना की साथ ही प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की।उन्होंन ने कहा कि हनुमान वास्तव में भक्ति के पर्याय है। भगवान श्री राम के अधिकांश कार्य हनुमान के पुरुषार्थ से सिद्ध हुए हैं। हनुमान बुद्धिमान कर्तव्य परायणता और निस्वार्थ सेवा के प्रतिमूर्ति महान कर्मयोगी थे।हनुमान दुनिया के ऐसे विलक्षण एवं ऐतिहासिक पात्र हैं, जिन्होंने कठिन से कठिन कार्यों को अपने कर्मबल से संपन्न कराने का काम किया।जिसके कारण वह स्वयं भगवान की स्थिति को प्राप्त हुए।डाक्टर अभिराम शर्मा ने कहा कि वर्तमान में हनुमान के मूल्य एवं कार्यों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है।बता दे कि हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में जगह जगह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था।इस दौरान बुधवारी स्थित श्री हनुमान जी के पुजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा भी निकाला गया जिसमें डा अभिराम शर्मा ने ध्वज लहराकर शोभायात्रा को रवाना किया। हनुमान की इस शोभा यात्रा में शहर के सभी सामाजिक,धार्मिक,शैक्षणिक संगठनों के अलावा क्षेत्र के आमजनों व उद्योगपति,व्यापारी,महिलाओं ने भी भाग लिया वहीं शोभायात्रा पर लोगों ने जगह जगह फूल बरसाकर स्वागत किया।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!