Uncategorized

P.S. पहरीपारा में अंगना म शिक्षा प्रशिक्षण सह मेला का आयोजन,निशा चंद्राकर को स्मार्ट मदर के रूप में सम्मानित किया गया।

संकुल केंद्र लिमतरा वि.ख. मस्तूरी के अंतर्गत प्राथमिक शाला पहरीपारा में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रशिक्षण सह मेला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती पूजन किया गया। प्रशिक्षण में संकुल के सभी प्राथमिक शाला से कक्षा 1 से 2 पढ़ाने वाले महिला शिक्षकों, प्राथमिक शाला पहरीपारा के बच्चे, कुछ बच्चों की माताजी, आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता व बच्चों को शामिल किया गया।
*मास्टर ट्रेनर श्रीमती कातिका ध्रुव द्वारा प्रशिक्षण में बच्चों के चंहुमुखी विकास (शारीरिक , मानसिक एवं बौद्धिक विकास) हेतु विभिन्न गतिविधियाँ कराई गई। इस प्रशिक्षण सह मेला में माताओं के द्वारा गतिविधियों में सहभागी होकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया गया।
श्रीमती कृष्णा मंडल प्राचार्य दर्रीघाट ने स्मार्ट माताजी के रूप में श्रीमती निशा चंद्राकर का चयनित कर मुकुट पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। लिमतरा के संकुल समन्वयक अरुण जायसवाल ने सभी माताओं से आग्रह किया कि कोरोना काल मे बच्चों के अधिगम में कमी आई है उसे दूर करने में शिक्षकों के साथ साथ आपका भी सहयोग मिले।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!