Uncategorized
दिलीप लहरिया को खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

राजनांदगांव जिले के अंतर्गत खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा के समर्थन में प्रचार करने हेतु मस्तूरी के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया को डोकराभाठा सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है जिसके अंतर्गत खैरबना, पिरचाटोला, बाजगुड़ा, एटीकसा (खोघा) सहित छह बुथो को जिताने की बड़ी जवाबदारी दी गई है अपनी जिम्मेदारी को निर्वहन करने के लिए लहरिया खैरागढ़ हेतु रवाना हुए..




