छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

कलेक्टर ने ली मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना की समीक्षा बैठक अपूर्ण कार्याें को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश।

 

बिलासपुर – कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अपूर्ण कार्याें को जल्द पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
कलेक्टर के कक्ष में आयोजित बैठक में वर्ष 2019-20 मंे चयनित कार्याें की प्रगति की समीक्षा की गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2019-20 में जिले में 43 कार्य 2 करोड़ 3 लाख की लागत से स्वीकृत किये गये थे। जिनमें से 33 कार्य 1 करोड़ 63 लाख की लागत से पूर्ण कर लिया गया है एवं 10 कार्य प्रगतिरत है जिन्हें दिसम्बर माह तक पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके अलावा बैठक में वर्ष 2020-21 हेतु नगर पालिक निगम एवं विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। नगर निगम द्वारा वर्ष 2020-21 में 136 कार्य 2 करोड़ 90 लाख की लागत से एवं विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा 62 कार्य 2 करोड़ 9 लाख की लागत से प्रस्तावित है।


बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी श्री कुमार निशांत, नगर निगम के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, पीएचई विभाग एवं विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी उपस्थित थे।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!