Uncategorized
सेमराडिह में 16 वर्ष युवती ने लगाई घर के मयार में फांसी।


पचपेड़ी । क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैतपुरी के आश्रित ग्राम सेमराडीह में अज्ञात कारणों की वजह से 16 वर्षीय युवती आरती केवट अपने घर के मयार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है। मौके पर पचपेड़ी पुलिस पहुंचकर मर्ग कायम कर आगे की करवाही कर रही है। परिजनों के बताए अनुसार युवती की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।




