Uncategorized

जनपद पंचायत मस्तूरी में जनपद स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

मस्तूरी । कला एवं संस्कृति परंपरा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ अंचल के रामायण मंडलीओ के कार्यशील कलाकारों के संरक्षण एवं संवर्धन एवं कला दलों के सतत विकास हेतु रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना के तहत आज मस्तूरी जनपद पंचायत के सत्कार भवन में दो दिवसीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें मस्तूरी क्षेत्र के कुल 30 ग्राम पंचायतों के रामायण मंडलियों ने अपना पंजीयन कराकर कर इस रामायण मंडली प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। रामायण मंडली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टोलियों को पुरस्कार देने का भी प्रावधान है जनपद स्तरीय प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रामायण मंडली को दस हजार रुपए दिया जाएगा। मस्तूरी जनपद पंचायत के नेतृत्व में होने वाले रामायण मंडली प्रतियोगिता का सत्कार भवन में जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण राठौर, सभापति दामोदर कांत एवं जनपद पंचायत मस्तूरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरें के द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!