Uncategorized

युवा मोर्चा जयरामनगर गतौरा मण्डल के कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह

बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा के जयरामनगर गतौरा मण्डल भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन ग्राम मुड़पार में किया गया। होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जयरामनगर गतौरा मण्डल के अध्यक्ष राजेंद्र राठौर रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के अध्यक्ष मिथलेश सिंह ने की कार्यक्रम के मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र राठौर व महामंत्री श्याम पटेल ने कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओ में भी काफी जोश देखने को मिला । भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली खेले रघुवीरा.., समेत अन्य होली गीत गाकर होली की खुशियां मनायी और एक दूसरे को रंग लगाकर होली की खुशियां जाहिर की । भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मिथलेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा का होली मिलन समारोह रखा गया,

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री वीरेन्द्र पटेल द्वारा मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष व महामंत्री द्वय का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया साथ ही उपस्थित जयरामनगर गतौरा मण्डल उपस्थित पदाधिकारियों का जोशीला स्वागत किया कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रण लिया की 2023 में पूरे भारत की तरह मस्तूरी विधानसभा में भाजपा की ही जीत होगी जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है इस दौरान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे और बीजेपी को जीत दिलाएंगे
कार्यक्रम में ….राजेंद्र राठौर भाजपा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री श्याम पटेल ,आशीष बाकरे युवा मोर्चा प्रभारी, मिथिलेश सिंह मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, वीरेंद्र पटेल महामंत्री युवा मोर्चा, माधव साहू मंत्री युवा मोर्चा ,कुलदीप रजक मंत्री युवा मोर्चा विजय वस्त्रकार उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, दुर्गेश पटेल कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा, बजरंग पटेल कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा, मोहन सिंह कार्यकारिणी सदस्य, राजेश पटेल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा, सूरज साहू कार्यकारिणी सदस्य, अभिलाष महंत शक्ति केंद्र प्रभारी, धनेश्वर पटेल शक्ति केंद्र प्रभारी, राहुल शर्मा शक्ति केंद्र प्रभारी ,राजेश्वर पटेल किसान मोर्चा अध्यक्ष, आशीष राठौर कार्यकारिणी सदस्य ,दुर्गा पटेल जनपद सदस्य, दीपराज राठौर कार्यकारिणी सदस्य, राहुल यादव कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा, जीतू रजक युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य, प्रबोध महा युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य ,शैलेंद्र कार्यकारिणी सदस्य, विजय कुमार कार्यकारिणी सदस्य, प्रमोद निर्मलकर कार्यकारिणी सदस्य, भास्कर पटेल कार्यकारिणी सदस्य, संतोष वस्त्र कार कार्यकारिणी सदस्य ,ललित वस्त्रकार कार्यकारिणी सदस्य, धनेश्वर, सुभाष मेघनाथ यादव कार्यकारिणी सदस्य, अमरदीप सिंह कार्यकारिणी सदस्य सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!