(रेडी टू ईट)कागजों में ठेकेदारों से मिलीभगत कर लाखों रुपए डकार गए जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी, जनपद सभापति ने की जाँच की माँग।

खैरा.।बिलासपुर जिला अंतर्गत कोटा परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर व लेखापाल पर पूरक पोषण आहार (रेडी टू ईट) योजना में अनियमितता करने के साथ मोटी रकम लेकर ठेकेदारों के माध्यम से योजना संचालित करने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास सभापति कन्हैया गंधर्व ने प्रदेश के मुखिया, महिला बाल विकास, जिलाधीश बिलासपुर,जिला कार्यक्रम अधिकारी से शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग किया है।
मनमोहन सिंह✍️
छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत महिलाओं और बच्चों(गर्भवती,शिशुवती) में कुपोषण दूर करने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से रेडी टू ईट पोषण आहार योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।योजना में बिलासपुर जिला अंतर्गत कोटा ब्लॉक के विभागीय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा गजेंद्र सिंह द्वारा महिला स्व सहायता समूह की जगह ठेकेदारों से मिलीभगत कर शासन द्वारा निर्धारित योजना में बंदरबांट किया जा रहा है।जिसकी वजह से कुपोषण दूर करने की बजाएं इसे बढ़ावा दिया जा रहा।विभागीय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा का यह कृत्य वर्तमान सहित आने वाली मानव पीढ़ी के लिए नासूर साबित हो रहा है। वही मामले को लेकर परियोजना अधिकारी कोटा से दूरभाष नंबर पर संपर्क करने पर उनका नंबर बंद आया।
इन बिंदुओं पर की गई है जांच की मांग……
….(1)शक्ति महिला स्व सहायता समूह घासीपुर को नियमित संचालित करने सेक्टर सुपरवाइजर, पर्यवेक्षक निर्मला जागड़े के द्वारा वाट्सअप मैसेज के माध्यम से 35% रकम की मांग किया गया था।रकम नही दे पाने की स्थिति में समूह का संचालन निरस्त उक्त केंद्र को चपोरा समूह में संलग्न कर दिया गया।
(2)…..दिनांक 27.01.2022 को झिंगटपुर सेक्टर के चंगोरी ग्राम के संतोषी स्व सहायता समूह द्वारा
पोषण आहार निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण करने पर मौके में 5 क्वि. गेहू , 5 कि ग्रा. चना, लगभग 3 कि ग्रा. सोयाबीन मिश्रण कर पिसाई किया जा रहा था।नियमत: मिश्रण में चना 1 क्वि. सोयाबीन,50 कि ग्रा., मुंगफल्ली 25 कि ग्रा., तेल 25 कि.ग्रा. रागी 15 कि ग्रा. को मिश्रण कर पोषण आहार निर्माण करना था। सेक्टर सुपरवाइजर मंजू चतुर्वेदी से बात करने पर अपने गलती स्वीकार करते हुए पुनः दूसरा मिश्रण कराने के लिए कहा गया।
(3)केन्दा सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र सिलपहरी व आंगनबाड़ी केन्द्र बरगंवा में निरीक्षण करने पर
कार्यकर्ताओं ने बताया कि रजिस्टर, मांग पत्र सुपरवाईजर व केंदा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास रहता है और मांग पत्र उनके द्वारा ही भरा जाता है।जांच करने में आंगनबाड़ी केन्द्र के 1 पैकेट लड़्ड् का वजन
160 ग्राम (4 नग) मिला।वही आंगनबाड़ी केन्द्र बरगवा में पूरक पोषण आहार के लड़्ड् का वजन 160 ग्राम प्रति पैकेट 4 नग के साथ 15 किग्रा. गेहू प्राप्त हआ।
(4)मझवानी सेक्टर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कंचनपुर में कार्यकर्ता अनुसार कुल दर्ज संख्या 80 है। जिसका पोषण आहार 85 पैकेट ही प्राप्त हुआ। 16 पैकेट लड़ड़ू मिला जिसमें 1 पैकेट लड़्ड़ का वजन 170 ग्राम (4 नग) ही तौलने पर पाया गया।
(5) लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह चपोरा सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र बांसाझाल दर्ज संख्या 80 के लिए 70 पैकेट पोषण आहार के साथ 18 पैकेट लड्डू प्रदान किया गया है। जिसमें लड्डू का वजन 200 ग्राम (4 नग)मिला।
(6) जोगी अमराई रतनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज संख्या 109 पैकेट पोषण आहार के साथ 138 ग्राम (4 नग) वजन का लड्डू प्राप्त किया गया।
(7) जोगीपुर सेक्टर शिव शक्ति महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष ज्योति बिंझवार अनुसार माह अप्रैल 2021 में ही परियोजना कार्यालय कोटा में रेडी टू ईट का संचालन नहीं करने आवेदन देने के पश्चात जुलाई 2021 से रेडी टू ईट निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। बावजूद इसके सुपरवाइजर मनोरमा चंद्रा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा उक्त समूह के नाम पर योजना का संचालन किया जा रहा है।
(8) 1 फरवरी 2022 दिन मंगलवार को जोगीपुर सेक्टर आंगनबाड़ी केंद्र 1 व 2 भैसाझार में रेडी टू ईट का वितरण करना था, बावजूद इसके आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दूरभाष नंबर से संपर्क करने के बाद भी केंद्र में कोई भी सामग्री नहीं पहुंचाई गई।
(9) सेक्टर सुपरवाइजर द्वारा बगैर निर्माण,मिश्रण स्थल निरीक्षण किए घर बैठकर मिश्रण प्रमाण पत्र भरा जाता है। साथ में सुपरवाइजर द्वारा निगरानी समिति का हस्ताक्षर भी स्वयं के द्वारा किया जाता है।
(10) बिना सैंपल दिए सुपरवाइजर के द्वारा लेखापाल पार्थो मोइतरा को पूरे फॉर्म में हस्ताक्षर कर सेक्टर सुपरवाइजर के द्वारा दे दिया जाता है।जिसमें 1000 रुपए राशि लेकर पंचनामा को भरकर स्वयं का बनाया गया पोषण आहार सैंपल उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाता है।
कन्हैया गंधर्व शिकायतकर्ता..
. मैंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया । जहां मौके पर अनमितता पायी गई।जिसकी मैंने शिकायत मुख्यमंत्री, महिला बाल विकास मंत्री सहित जिला के उच्च अधिकारियों से जांच कर कार्रवाही करने मांग किया हैं। ताकि कोटा ब्लॉक में कुपोषण योजना का सही व सुचारू रूप से संचालन किया जा सके l
तुलाराम भारद्वाज एसडीएम कोटा….
.. गुरुवार को शिकायत मिली है।जांच उपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी।




