Uncategorized

कलेक्टर ने किया कलेक्टोरेट एवं नए व पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में ध्वजारोहण।

बिलासपुर । कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 के अवसर पर पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में प्रातः 7.30 बजे एवं नए कम्पोजिट बिल्डिंग में प्रातः 7.40 बजे तथा जिला कार्यालय परिसर में प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया। उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर स्थित महात्मा गांधी जी के मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया। इस मौके पर ’’जन-गण-मन’’ राष्ट्रगान गाया गया एवं भारत माता की जय एवं गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारे लगाये गये।
इस मौके पर अपर कलेक्टर  जयश्री जैन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी दोनों कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर स्थित समस्त कार्यालयों के एवं जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!