Uncategorizedबिलासपुर संभाग

स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों ने किया सामूहिक श्रमदान।

बिलासपुर, । भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव की एक महत्वपूर्ण गतिविधि स्वच्छता अभियान भी है। जो 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी की जंयती के अवसर पर संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में आज कोटा विकासखंड के ग्राम कोंचरा के गिरजा सागर तालाब की सफाई के लिये सामूहिक श्रमदान किया गया। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्व-सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!