Uncategorized

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का शनिवार को मस्तूरी आगमन।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का शनिवार को मस्तूरी आगमन।

रघु यादव✍️

मस्तूरी । मस्तूरी मुख्यालय से 2 किलोमीटर की दूरी पर पूर्व दिशा की ओर जायसी फ्यूल्स पेन्ड्री मे नए पेट्रोल पंंप के उद्घाटन के उपलक्ष में शनिवार दिनांक 6 नवंबर 2021 को प्रातः 11:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन व उद्घाटन समारोह रखा गया है जिसमें में मोहन मरकाम अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ,


सुश्री शकुंतला साहू संसदीय सचिव, रश्मि आशिष सिंह संसदीय सचिव, शहर विधायक शैलेश पान्डेय , सहित कांग्रेश के कई दिग्गज नेताओं का आगमन मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पेन्ड्री में होगा। ग्राम पेन्ड्री में नए पेट्रोल टंकी के खुलने से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भारी सहूलियत और सुविधाएं मिल पाएगी, नए पेट्रोल टंकी खुलने से आसपास के क्षेत्रों में भी भारी हर्षोल्लास है। पेट्रोल टंकी के उद्घाटन और कांग्रेसी नेताओं के कार्यक्रम की रूपरेखा पूर्ण रूप से तैयार कर ली गई है। वही प्रदेश कांग्रेश कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के मस्तूरी क्षेत्र के कई जगह जगह पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा स्वागत करने का कार्यक्रम भी रखा गया है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!