छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागराजनीति

मंत्री जय सिंह अग्रवाल के ब्यान पर विक्रांत का पलटवार,विपक्ष को नही छोड़ने की जय सिंह अग्रवाल की चुनौती स्वीकार,ये गुंडागर्दी वाली भाषा कोरबा में चलती होगी ये बिलासपुर है, विपक्ष क्या होता है जल्द बताएंगे-विक्रांत तिवारी।

मंत्री जय सिंह अग्रवाल के ब्यान पर विक्रांत का पलटवार,विपक्ष को नही छोड़ने की जय सिंह अग्रवाल की चुनौती स्वीकार,ये गुंडागर्दी वाली भाषा कोरबा में चलती होगी ये बिलासपुर है, विपक्ष क्या होता है जल्द बताएंगे-विक्रांत तिवारी।

जय सिंह अग्रवाल सत्ता के मद में मर्यादा भूल गए हैं, जनता ढाई साल बाद और जनता कांग्रेस अगले ढाई साल में इन्हें आसमान से ज़मीनी हक़ीक़त पे उतरेगा: विक्रांत तिवारी।

बिलासपुर प्रदेश की भूपेश सरकार के राजस्व मंत्री द्वारा बिलासपुर के प्रभारी मंत्री बनने के उपरांत प्रथम बिलासपुर आगमन पे दिए ब्यान पर जनता कांग्रेस ने तल्ख टिप्पणी की है।जनता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने प्रभारी मंत्री के विपक्ष को नही छोड़ने वाले ब्यान पर कहा कि मीडिया में आया ये ब्यान जीतना अप्पतिजनक है उतना ही कांग्रेस और जय सिंह अग्रवाल की राजनीति को दर्शाने वाला भी है। अगर प्रभारी मंत्री ने ब्यान दिया है तो हम उनकी ये चुनौती सहर्ष स्वीकार करते हैं। जय सिंह अग्रवाल जी ये समझ ले कि ये हमारा शांत बिलासपुर है उनका कोरबा नही जहाँ किसी की गुंडागर्दी चल सके। प्रभारी मंत्री का पहला नगर आगमन था जल्द उन्हें बिलासपुर की और बिलासपुर वासियों की तासीर का अंदाज़ा हो जाएगा कि यहां लोग गुंडागर्दी वाले ब्यान पसन्द नही करते। विपक्ष को नही छोड़ने की उनकी चुनौती स्वीकार है अब उन्हें मजबूत विपक्ष से रूबरू जल्द कराएंगे। उन्होंने कहा की प्रभारी मंत्री महोदय सत्ता के मद में मर्यादा भूल गए हैं। उनके आसमान छूते घमण्ड को प्रदेश की जनता ढाई साल बाद और जनता कांग्रेस विपक्ष के रूप में अगले ढाई साल में उन्हें आसमान ने ज़मीन पे लेकर आजायेंगे। साथ ही जनता कांग्रेस की ओर से कोरबा के विधायक और जिले के प्रभारी मंत्री को बिलासपुर आगमन पर शुभकामनाएं भी प्रेेेषित की।

द बिलासा टाईम्स 

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!