अपराधकोटा न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

वन भूमि पर अवैध कटाई और अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजी गई आरोपी।

वन भूमि पर अवैध कटाई और अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार
14 दिन की न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजी गई आरोपी।

बिलासपुर। वन संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए बिलासपुर वन वृत्त के मुखिया श्री मनोज कुमार पांडे के मार्गदर्शन तथा वन मंडलाधिकारी बिलासपुर एवं उपवन मंडलाधिकारी बिलासपुर के निर्देशानुसार वन विभाग ने अवैध कटाई और वन भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर वन मंडल के वन परिक्षेत्र रतनपुर अंतर्गत बानाबेल सर्किल के संरक्षित वन पश्चिम छतौना, कक्ष क्रमांक 2549 में पेड़ों की अवैध कटाई, गर्डलिंग (Girdling/ तथा अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया था। इस पर वन विभाग रतनपुर एवं उड़नदस्ता दल बिलासपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी  राधाबाई, पति रामचरण, निवासी छतौना को गिरफ्तार किया।
वन विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927, वन संरक्षण अधिनियम 1980, जैव विविधता अधिनियम 2002 एवं लोक संपत्ति नुकसानी का निवारण अधिनियम 1984 के तहत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, करगी रोड कोटा के न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया है।
बताया गया कि आरोपी द्वारा लगातार अवैध कटाई एवं वन भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था। वन विभाग द्वारा पूर्व में समझाइश दिए जाने के बावजूद नियमों एवं कानूनों की अनदेखी की जा रही थी। इसके बाद वन संपदा और वन भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग ने यह कार्रवाई की।
वन विभाग बिलासपुर वन मंडल ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर अवैध कब्जा, पेड़ों की अवैध कटाई और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग का उद्देश्य वन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं जैव विविधता को सुरक्षित रखना है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!