Uncategorized

तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रौंदा हालत गंभीर।

तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रौंदा हालत गंभीर।

 

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार हाईवा चालक ने बाइक सवार 3 लोगों को ठोकर मार दी। घटना में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद हाईवा चालक वहां से फरार हो गया। घायलों को ईलाज के लिए कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम सरगवा निवासी हीरेन्द्र पुरेना 23 वर्ष, धर्मेंद्र कुर्रे 19 वर्ष, विक्की टंडन 25 वर्ष,हीरेन्द्र पुरेना का ससुराल ग्राम करवा से अपने गाँव मस्तूरी सरगवा के लिए रवाना हुए थे। तभी कोटा से पंडरापथरा मार्ग पर सलका के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाईवा चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए एक युवक के चेहरे पर हल्का चोट आया है। घटना के बाद तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक CG10AA 2825 को सड़क किनारे छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद तत्काल कोटा पुलिस डायल 112 की टीम द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया , वही प्रथम उपचार के बाद भी दो
लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, बेहतर ईलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस फरार हाईवा चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!