Uncategorized

महतारी वंदन सम्मलेन का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग कोटा द्वारा किया गया।

महतारी वंदन सम्मलेन का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग कोटा द्वारा किया गया।

कोटा। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सांस्कृतिक भवन डी के पी शाला कोटा मे वृहद महतारी वंदन सम्मलेन का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग कोटा के द्वारा किया गया आयोजन प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मनोहर सिंह राज अध्यक्ष जनपद पंचायत कोटा, अमृता कौशिक अध्यक्ष नगर पंचायत कोटा, सुमंत जायसवाल उपाध्यक्ष जनपद कोटा, भोजेश रजक मंडल अध्यक्ष करगिकला, राजू ठाकुर मंडल अध्यक्ष बेलगहना महराज सिंह नायक मंडल कोटा, सुलेश पाण्डेय मंडल महामंत्री कोटा एवं महतारी वंदन की हितग्राही महिलाये परियोजना अधिकारी कोटा सुरुचि श्याम एवं स्मिता शुक्ला तथा समस्त पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के प्रारम्भ प्रकृति भट्ट के द्वारा सरस्वती वंदन से किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया, कीर्ति किरण नॉरगे द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियो द्वारा इस राशि से उनके जीवन मे आये आर्थिक सशक्तिकरण के बारे मे अपने अनुभव साझा किये गए तत्पश्चात प्रबल प्रताप सिंह जूदेव द्वारा महतारी वंदन की हितग्राहियो का सम्मान किया गया, एवं सभी उपस्थित अतिथियो द्वारा बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गयी कार्यक्रम की अगली कड़ी मे 6 माह के बच्चो का अन्नप्राशन,महिलाओ की कुर्सी दौड़ तथा अन्य प्रतियोगिताये आयोजित की गयी एवं कार्यक्रम के अंत मे सभी विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किया गया।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!